हिमाचल का बेटा बना दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट कमिश्नर, IPS अजय कृष्ण ने संभाला पदभार
हमीरपुर जिला के धनेटा निवासी हिमाचल के बेटे IPS अजय कृष्ण (2008 बैच) ने दिल्ली पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह गोवा में आईजी के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
अजय कृष्ण की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से हमीरपुर और पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
#IPS #AjayKrishna #DelhiPolice #JointCommissioner #HimachalPradesh #Hamirpur #Dhaneta #HimachalKaBeta #UTHimachal #UniqueTodayNews