
डांस विवाद में युवक की मौत मामले में एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार, पहले ही 5 जा चुके थे जेल
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना कमरौली क्षेत्र के ग्रामसभा बरसंडा के पूरे मलना गांव में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में 37 वर्षीय ओम प्रकाश उर्फ सुक्खू की मौत के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि मंगलवार रात बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था। दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश उर्फ सुक्खू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और अपने पीछे पत्नी सीतापती व तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसी क्रम में सोमवार को थाना कमरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामले के अंतिम वांछित आरोपी लल्लन पुत्र सहजराम, निवासी पूरे मोलना मजरे बरसंडा, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस चर्चित हत्या प्रकरण में अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है।
#Amethi #Jagdishpur #KamrauliPolice #AmethiPolice #BreakingNews #CrimeNews #MurderCase #Arrest #UPPolice #Justice #LocalNews #KhabarPublicNewsAmethi #UttarPradesh #HindiNews #ViralNews
Amethi, Amethi | Jun 29, 2026