गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नालों की सफाई को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है।मामले को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर अधूरी सफाई जल्द पूरी कराने और नालों के किनारे पड़ा मलबा हटवाने की मांग की है। खबर है कि नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 1.95 करोड़ रुपये जलकर और गृहकर देने के बावजूद कॉलेज की मुख्य नालों की सफाई करीब एक महीने से बंद है। कुछ दिन सफाई के बाद नालों से निकाला गया मलबा और मिट्टी किनारे छोड़ दी गई, जो बारिश में बहकर दोबारा नालों में पहुंच रही है। इससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव की स्थिति बन रही है। मरीजों, तीमारदारों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रिंसिपल के पत्र की प्रतिलिपि कमिश्नर, डीएम और मुख्य अभियंता को भी भेजी गई है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews