पोटका : अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के सचिव निर्वाचित होने पर पोटका निवासी निखिल मंडल को मंडल समिति जमशेदपुर की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष दिवाकर मंडल और सचिव हरमोहन मंडल ने निखिल मंडल को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इस मौके पर समिति के सदस्य आशीष कुमार मंडल, श्यामल मंडल, प्रदीप मंडल और दिलीप मंडल मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने निखिल मंडल को उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
समिति के सदस्यों ने कहा कि निखिल मंडल के अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के सचिव निर्वाचित होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निखिल मंडल अपनी नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करते हुए शैक्षिक क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करेंगे और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#NikhilMandal #AkhilBharatiyaShaikshikSangh #Potka #Jamshedpur #Education #EducationNews #Jharkhand #PotkaNews #JamshedpurNews # सम्मान #ChhotanagpurLive