Public App Logo
किशनगंज से तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल किशनगंज। भगवान शिव के तीन पावन ज्योतिर्लिंगों—महाकालेश्वर उज्जैन, ओंकारेश्वर और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक दल दिव्य एवं मंगलमय यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल रहा। इस पावन यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू, जिला प्रवक्ता राजेश गुप्ता एवं युवा मोर्चा के अंकुश राज सहित समस्त परिवारजन शामिल हैं। सभी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के तीनों पावन धामों में पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, इसके बाद ॐकार की पवित्र धरा ओंकारेश्वर तथा बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान शिव के इन तीनों पवित्र धामों की यात्रा जीवन में श्रद्धा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाली है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। - Kishanganj News