भवनाथपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 9 गिरफ्तार; 11 हजार नकद समेत ताश की गड्डियां और मोबाइल बरामद
भवनाथपुर। भवनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चपरी गांव में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11,020 रुपये नकद, चार ताश की गड्डियां और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी के अनुसार, 6 सितंबर को करीब 13 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि चपरी निवासी पिंटू पासवान के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम चपरी गांव पहुंची।
करीब 13:20 बजे पुलिस ने पिंटू पासवान के घर के एक कमरे में छापेमारी की, जहां कई लोग कथित तौर पर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नौ लोगों को पकड़ लिया।
Garhwa Police
Kanke, Ranchi | Sep 8, 2026