जमुई के स्कूलों में गांधी जयंती की छुट्टी नहीं ! जानिए पूरी खबर || Jamui Hunt Media
• Report: Abhishek Kumar Jha
गांधी जयंती पर जमुई जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खुले रहेंगे। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में महात्मा गांधी के जीवन, विचार और उनके आदर्शों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को गांधी जयंती पर कार्यशाला, सेमिनार व प्रतियोगिताएं कराने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी की भी बात कही गई है। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाएगा। इसके अलावा कार्यशाला व सेमिनार से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, अनुशासन व सामाजिक समरसता के विचारों से अवगत कराया जाएगा।
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026