रोहतास के सुंदरगंज में सनसनीखेज मामला: ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला युवती का अर्धनग्न शव
रोहतास थाना क्षेत्र के सुंदरगंज में बुधवार की सुबह एक ईंट भट्ठे के समीप झाड़ियों में करीब 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नौहट्टा गांव निवासी बैजनाथ चेरो की पुत्री अंजली उर्फ गोल्डी कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि युवती सोमवार को माधा स्थित अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मौत की वजह और घटना के पीछे का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
📍 स्थान: सुंदरगंज, रोहतास
#Rohtas #RohtasNews #Sundarganj #BiharNews #अपनारोहतास #CrimeNews
Nauhatta, Rohtas | Nov 25, 2026