
जनसुनवाई में सुनी गई 62 आवेदकों की समस्याएं
साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज ने 62 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग की ओर प्रेषित कर विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में संगीता महोबिया बांधवगढ ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, मिठाई लाल पाल पिटौर ने जमीन से अवैध कब्जा दिलाने, रेखा चौधरी खलेसर ने झुग्गी झोपडी का पटटा दिलाने, सुनीता वंशकार पाली ने पुत्र के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, पंचम महार बुढ़िया ने मजदूरी का भुगतान कराने, सुभद्रा बाई निवासी जोगिया ने संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता का लाभ दिलाने, तुलसा बाई रैदास ग्राम जोगिया ने पति पुरूर्षाेत्तम की मौत सर्पदंश से होने पर आर्थिक सहायता प्रदान कराने, संतोष कुमार महोबिया सेवानिवृत्त उप वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक करकेली ने सेवानिवृत्त उपरांत स्वत्वो का भुगतान कराने संबंधी आवदेन दिया। संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल, तहसीलदार दिलीप सोनी, नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा ने भी आवेदको की समस्याएं सुनी । इस दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#JanSunwai
#umaria
#उमरिया