
सुखपुरा में पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जनसुनवाई के दौरान थाने पहुंचा था 75 वर्षीय अभियुक्त
बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित 75 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त जनसुनवाई के दौरान थाने पहुंचा था, जहां पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, थाना सुखपुरा में दर्ज मु0अ0सं0 206/2026 में धारा 65(2), 351(3) बीएनएस तथा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त शंकर प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व. हसनु गुप्ता, निवासी कुम्हिया, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया वांछित था।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे थाने में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्त पूछताछ के लिए थाना परिसर में उपस्थित हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं से अवगत कराते हुए करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल संतोष राजभर, कांस्टेबल अजय मौर्या और महिला कांस्टेबल स्मिता वर्मा शामिल रहीं।
#बलिया_पुलिस
#सुखपुरा_पुलिस
#POCSO_Act
#अपराध_पर_कार्रवाई
#BalliaNews