Public App Logo
*थाना राजापुर पुलिस टीम ने 08 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार* *मालफड़ से 1650/- रूपये व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 1050/- रुपये बरामद* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर श्री नरेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना राजापुर पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों से कुल 08 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। *(1). उ0नि0 श्री नरेन्द्र यादव मय हमराह आरक्षी अश्वनी सिंह,आरक्षी रियाज,आरक्षी शहवाज खाँ,आरक्षी अभिषेक यादव व आरक्षी शाकिर अली* द्वारा अभियुक्तगण 1.छोट्टन सोनकर पुत्र स्व0 छोटा उम्र करीब 35 वर्ष 2.कल्लू पुत्र स्व0 बदलू रैदास उम्र करीब 55 वर्ष 3.भोला यादव पुत्र स्व0 गिरधारी उम्र करीब 54 वर्ष 4.बद्री प्रसाद पुत्र सुन्दरलाल रैदास उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण नादिन कुर्मियान थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के कब्जे से मालफड़ से 900/- रूपये व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 600/- रुपये बरामद किए गए। *(2). उ0नि0 श्री राजकुमार राय मय हमराह आरक्षी विमलेश कुमार,आरक्षी शिवम मिश्रा* द्वारा अभियुक्तगण 1.शिवगनेश पुत्र प्यारेलाल उम्र करीब 33 वर्ष 2.कपिल देव पुत्र भोला प्रसाद उम्र करीब 38 वर्ष 3.जयकरन पुत्र सवारे उम्र करीब 25 वर्ष 4.अशोक पुत्र सुग्गन उम्र करीब 33 वर्ष निवासीगण नादिन कुर्मियान थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के कब्जे से मालफड़ से 750/- रूपये व 52 अदद तास पत्ता, जामा तलाशी से 450/- रुपये बरामद किए गए। - Manikpur News