कुछ उपलब्धियां व्यक्तिगत नहीं होतीं, वे पूरे समाज की पूंजी बन जाती हैं।
रामप्रसाद हॉस्पिटल का शुभारंभ इसी दिशा में एक सार्थक कदम है। प्रिय मित्र एवं बड़े भाई डॉ. हरि निवास यादव ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक नई जिम्मेदारी और नए विश्वास का अध्याय जोड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह संस्थान उपचार, विश्वास और मानवता की मिसाल बने तथा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र सिद्ध हो।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर डॉ. हरि निवास यादव जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।