🏛️ “सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत जनता दरबार का आयोजन
📍 आज दिनांक 17.11.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
👥 जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 10 लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सुना गया।
📋 इस दौरान संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
✅ जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ इस दिशा में कार्य करें।
#IPRD
#Easeofliving
#BiharGovernment
#RohtasAdministration
#PublicService
#CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 17, 2026