प्रशासनिक फेरबदल: निवाड़ी जिले में राजस्व अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा अनुमोदित आदेश के तहत, जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिगत एक बड़ा फेरबदल करते हुए जिले में पदस्थ चार राजस्व अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन स्थलों पर पदस्थ किया है।
श्री जगदीश रंधावा: वर्तमान में तहसीलदार निवाड़ी, अब तहसीलदार ओरछा के रूप में सेवाएँ देंगे।
श्री सुनील बाल्मीक: वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार ओरछा, इन्हें अब प्रभारी तहसीलदार निवाड़ी नियुक्त किया गया है।
श्री शुभम मिश्रा:वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार पृथ्वीपुर, इन्हें वर्तमान कार्य के साथ-साथ राजस्व न्यायालय जेरोन खालसा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्रीमती वंदना सिंह: वर्तमान में नायाब तहसीलदार जेरोन खालसा, इन्हें अब नायाब तहसीलदार टेहरका के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
#districtadministration #JansamparkMP #niwari