
कांग्रेसी श्रद्धाजंलि देने पहुंचे तो गेट पर लगा मिला ताला ,
कांग्रेस नेताओं ने ताला तोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
बीकानेर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को बीकानेर में कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्क के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से कांग्रेसजनों में रोष फैल गया। मौके पर ताला खोलने के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रतिमा स्थल का ताला तोड़ दिया। इस घटना के बाद कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व सूचना देने के बावजूद प्रतिमा स्थल का ताला नहीं खोला गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेघवाल ने इस पूरे प्रकरण की निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर देश की महान विभूतियों के प्रति इस तरह की उदासीनता स्वीकार नहीं की जा सकती।
मेघवाल ने कहा कि सत्ता में पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन विपक्ष के महान नेताओं और देश की विभूतियों के सम्मान को लेकर किसी भी तरह की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जिसे बीकानेर की जनता सहन नहीं करेगी। कांग्रेसजनों ने इसे देश की महान विभूतियों का अपमान बताते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जियाउर रहमान आरिफ, सलीम भाटी, गजेन्द्र सिंह सांखला,प्रहलाद सिंह मार्शल, नितिन वत्स, विक्की चढ्ढा, श्रीमती उमा करल,
जाकिर हुसैन नागोरी, अहमद अली भाटी, धनसुख आचार्य, डॉ मिर्जा हैदर बेग, मनोज चौधरी, मुमताज शेख, शशिकला राठौड़, नित्यानंद पारीक, मेहबूब अली रंगरेज, अकबर खादी, हंसराज विश्नोई, शहजाद खान भुट्टो, अब्दुल रहमान लोदरा,शकिल स्टार , मेहमूद मूसा सहित अन्य कार्यकर्ता स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि दी।