#baghpatpolice
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक बागपत बागपत द्वारा आगामी श्रावण मास मेला-2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु फैंटम मोबाइल (बाइक) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही गर्भगृह में ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बागपत, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बागपत पुलिस श्रावण मास मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
#SafeKanwarYatra #ShravanShivratri
#KanwarYatra2026 #UPPolice