।।प्रेस नोट।।
जिला दतिया
*जनसुनवाई में आए आवेदकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सुना गया।*
आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में मंगलवार दिनांक 08.09.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, SDOP दतिया आकांक्षा जैन, SDOP भांडेर पूनम चंद्र यादव, SDOP बड़ौनी विनायक शुक्ला सहित थाना प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली, इंदरगढ़, बड़ौनी, भाण्डेर, दुरसडा, जिगना सहित अन्य थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः जमीनी विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद तथा साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी से संबंधित कुल 65 प्रकरण शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण हेतु संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।