छठ पूजा की विशाल पेटिंग देख दंग रह गए लोग, नाव पड़ गई छोटी
हाथ को जहमत दीजिए, हौसला बढाइए इस कलाकार का
बक्सर खबर। बक्सर के एक होनहार युवक ने छठ महापर्व को लेकर 32 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई है। जिसका प्रदर्शन उन्होंने प्रशासन से अनुमति लेकर नाव पर किया। ऊंचाई लगभग सात फीट। आप इसकी भव्यता का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि नाव छोटी पड़ गई। इसे बनाने वाले का नाम अरविंद कुमार तिवारी है। जो शहर के गोलंबर स्थित विश्वामित्र कॉलोनी के रहने वाले हैं।
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026