Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

#ChuruNews #बीदासर सेन मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया बीदासर। कस्बे के सेन मंदिर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बीदासर के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरधारीलाल पुरोहित, विशिष्ट अतिथि विमल टेलर एवं मातृशक्ति जिला संयोजिका पुष्पा शेखावत सहित मंचस्थ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता विभाग मंत्री गजानंद ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक एकता प्राचीन काल से रही है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की संकल्पना केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकात्मता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी हुई है। उन्होंने विभिन्न देशों के ऐतिहासिक एकीकरण के उदाहरण देते हुए भारत के विभिन्न क्षेत्रों के साथ रहे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति आयाम की बीदासर प्रखंड कार्यकारिणी की घोषणा जिला सह मंत्री कालूराम जाट ने की। इस दौरान कमल दूगड़ को प्रखंड अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह पलाश एवं कैलाश राठौड़ को उपाध्यक्ष तथा सुजल सेन को मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बजरंग दल में प्रीतम शर्मा को नगर संयोजक, भेरू सिंह को सह संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकमीचंद सिंघी ने की।

Bidasar, Churu | Aug 15, 2026