
भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) बदलाव होने जा रहा है। मोहन यादव सरकार ने RGPV को तीन तकनीकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों में बांटने के प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी दे दी है। इसके तहत भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तीन नए विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे।
मध्य प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय, भोपाल के अंतर्गत भोपाल, नर्मदापुरम और चंबल संभाग के जिले आएंगे। मालवा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय में उज्जैन और इंदौर संभाग के संस्थान आएंगे। वहीं महाकौशल प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय का केंद्र जबलपुर होगा, जिसमें रीवा और सागर संभाग के संस्थान शामिल किए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के अनुसार, वर्तमान RGPV में 13 पाठ्यक्रम और 585 संस्थान हैं, जहां 3.83 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। विश्वविद्यालयों का विभाजन भौगोलिक सुविधा और बेहतर प्रबंधन के लिए किया गया है। इसी दिन मुख्यमंत्री ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
#VindhyaSamacharTV #RGPV #MadhyaPradeshNews #EducationNews #MohanYadav #RGPV #Rewa #Jabalpur #MadhyaPradesh #MohanYadav #MPNews #RewaNews #EducationNews #TechnicalEducation #UniversityNews #StudentNews #Mahakaushal #RGPVNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #MadhyaPradeshNews #VindhyaSamacharTV #VindhyaNews #MPStudents