
☑️प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में उमरिया को देश में तीसरा स्थान
☑️प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। अगस्त माह की समीक्षा में उमरिया जिले ने 78.1 के कंपोजिट स्कोर के साथ पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले की इस उपलब्धि में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के मार्गदर्शन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
☑️प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत उमरिया जिले में कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य संबंधित सेक्टरों के किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि उत्पादकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग, जिला पंचायत के ग्रामीण विकास विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है।
☑️योजना के माध्यम से जिले में कृषि उत्पादकता में सुधार, फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उपलब्ध ससाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उत्पादन एवं आय में वृद्धि की जा सके।
☑️जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा fकिसानों से अपील की गई है कि वे कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त करें तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया