ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़
डंपर चालक मनोज कुमार सोनकर की संदिग्ध मौत से सनसनी
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के संग्रामगढ़ गांव के डंपर चालक मनोज कुमार सोनकर की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक के सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
मृतक के पिता श्रीचंद सोनकर ने डंपर मालिक समेत दो अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पैसा को लेकर विवाद के बाद मनोज के साथ मारपीट की गई थी।
सूचना पर चौकी इंचार्ज विवेक यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव का है। UP Police