छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम टोनाटार में 50 वर्षीय रोहिणी बाई बंजारे की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। वारदात 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में भारी दहशत और हड़कंप मच गया।
हत्या के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश में सरगर्मी से दबिश दे रही है।
#Balodabazar #ChhattisgarhCrime #CrimeNews #Bhatapara #MurderCase #BreakingNews #FatafatNews