
जालौन में चुनावी मीडिया पर कड़ी निगरानी, डीएम समीर ने MCMC को दिए सख्त निर्देश
पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापनों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया से प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक मॉनिटरिंग
विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने मीडिया मॉनिटरिंग व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) की बैठक हुई।
डीएम ने समिति को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और सतर्क मीडिया मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इंटरनेट सहित अन्य प्रचार माध्यमों पर प्रसारित निर्वाचन संबंधी सामग्री की निर्धारित नियमों के तहत निगरानी की जाए।
पेड न्यूज पर पैनी नजर
बैठक में राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण (प्री-सर्टिफिकेशन) की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया गया।
साथ ही संदिग्ध पेड न्यूज के मामलों की निगरानी कर प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध परीक्षण और अभिलेखीकरण करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि यदि कोई आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा निर्वाचन नियमों के विपरीत सामग्री सामने आती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज, एडीएम न्यायिक शत्रुहन पाठक, एसडीएम न्यायिक कालपी संजय कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Jalaun #JalaunNews #Orai #Kalpi #JalaunDM #DMJalaun #SamirDM #MCMC #MediaMonitoring #PaidNews #Election2026 #GraduateElection #ElectionCommission #PoliticalAdvertising #SocialMediaMonitoring #BreakingNews #JalaunBreaking #UPNews #Bundelkhand #ElectionNews
Kalpi, Jalaun | Sep 24, 2026