झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अवैध बालू उठाव और परिवहन के नाम पर ट्रैक्टर चालकों एवं बालू कारोबारियों से प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध वसूली की जाती थी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के मौके से फरार होने की चर्चा ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। निगरानी विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
Khaira, Jamui | Jun 2, 2026