Public App Logo
Profile Picture

Manoj Kumar

@manoj9955516350
1392Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> मंत्री के तेवर के बाद एक्शन में जमुई प्रशासन, महिला डॉक्टर शालिनी कुमारी के निजी क्लिनिक पर SDO की छापेमारी
सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौ/त से मचा बवाल, महिला चिकित्सक पर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप || मंत्री श्रेयसी सिंह ने लगाई डॉक्टर को फटकार
सदर अस्पताल में दो गर्भ/वती महिलाओं की मौ/त के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा एक्शन
जमुई में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कार से 587 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

जमुई : जिला पदाधिकारी, जमुई के सख्त दिशा-निर्देशों के आलोक में एवं उत्पाद अधीक्षक, जमुई के कुशल नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध संचालित सघन जांच एवं छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के क्रम में टीम द्वारा एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है।

सघन जांच अभियान के दौरान मनिअड्डा के समीप लखीसराय की ओर से जमुई की तरफ आ रही एक संदेहास्पद होंडा मोबिलियो कार, जिसका पंजीकरण संख्या DL 9CU/9712 है, को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस बल को देखते ही वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन का पीछा किया और जेल के आगे अरारी गांव की ओर स्थित दिधोई नदी के समीप वाहन को पकड़ लिया।

वाहन की गहन तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखे गए अवैध विदेशी शराब के कुल 68 कार्टन बरामद किए गए। बरामद शराब में 180 मि.ली. के टेट्रा पैक शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 3,264 पीस, अर्थात 587.520 लीटर आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविन्द भारती, पिता- नरसिंह भारती, साकिन- धोलानाड़ा, खुबड़ीबेरी (आडेल), थाना- बाड़मेर, जिला- बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है।
इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी एवं न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, अवैध शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों एवं स्रोतों के संबंध में भी आवश्यक जांच की जा रही है।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा जिले में मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी यह अभियान पूरी सख्ती एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> सदर अस्पताल में गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौ/त से बवाल, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, FIR के निर्देश
सदर अस्पताल में दे दो गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के बाद, श्रेयसी सिंह पहुंची सदर अस्पताल,डॉक्टरों को लगाया फटकार
नालंदा में आनंद सिंह का जोरदार स्वागत
जमुई में एक कार से भारी मात्रा में फ्रूटी पाउच अंग्रेजी शराब बरामद, उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़कर पकड़ा
जमुई के जंगलों में रोजी-रोटी की तलाश: पत्ते चुनकर पतल बनाते हैं यूपी के महिला-पुरुष और बच्चे
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बयान
जन सुराज के अनुज के नामांकन में लगे नीतीश-निशांत के नारे
खुली जीप में निकले अनंत सिंह, प्रशांत किशोर रहे नदारद
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> चकाई पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चकाई के एथेनॉल प्लांट का करेंगे निरीक्षण
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> चकाई में एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से की बातचीत
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> मलयपुर बाईपास में ADM की स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल
जमुई पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चकाई के उरवा में एथेनॉल प्लांट का करेंगे निरीक्षण
पेटरपहाड़ी पंचायत के उरवा गांव में बन रहा है विशाल अंकुर बायोकेम का प्लांट, औद्योगिक विकास और रोजगार की संभावनाओं पर भी रहेगा फोकस

जमुई/चकाई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को जमुई जिले के चकाई पहुंचे। मुख्यमंत्री चकाई प्रखंड के पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत उरवा गांव में निर्माणाधीन अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के विशाल एथेनॉल प्लांट का भौतिक निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा समेत अन्य तैयारियां पूरी की गई हैं। 
बताया गया है कि इस परियोजना को एशिया के बड़े एथेनॉल प्लांटों में से एक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस ने बिहार सरकार की उद्योग मंत्री के हवाले से इसे एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट बताया है और करीब 3,000 एकड़ क्षेत्र में परियोजना तथा प्रतिदिन करीब 7.5 लाख लीटर एथेनॉल उत्पादन की जानकारी दी है। �

पर्यावरणीय दस्तावेजों में चकाई, जमुई में 750 KLD क्षमता के ग्रेन-बेस्ड एथेनॉल प्लांट और 20 मेगावाट को-जनरेशन पावर प्लांट की परियोजना का उल्लेख मिलता है। �

मुख्यमंत्री के दौरे को चकाई क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के बाद क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी एवं अन्य भूखंडों का हवाई सर्वेक्षण कर औद्योगिक गलियारा और इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम किए जाने की जानकारी सामने आई है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर गढ़ी हाई स्कूल के प्रांगण में एनडीए  कार्यकर्ता द्वारा वृक्षारोपण किया गया
जमुई जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विकसित ग्राम पंचायत योजना एवं VB-G RAM G के प्रावधानों से ग्रामीण हुए अवगत।

जमुई: गांधी जयंती के सुअवसर पर जमुई जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का भव्य आयोजन किया गया। इसी क्रम में जमुई प्रखंड के ग्राम पंचायत चौड़ीहा में आयोजित विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता माननीय मुखिया द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जमुई, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
ग्राम सभा में कार्यक्रम पदाधिकारी सहित पंचायत स्तरीय विभिन्न कार्यपालक विभागों के पदाधिकारी, कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेष ग्राम सभा के दौरान विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)  के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को मिशन के दूरगामी उद्देश्यों, प्रमुख कानूनी व प्रशासनिक प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत योजना पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय संसाधनों, भौगोलिक आवश्यकताओं एवं विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप समावेशी कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों की प्रत्यक्ष भागीदारी से ही विकास की प्राथमिकताओं का चयन कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

उपविकास आयुक्त ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन पर जोर देते हुए स्वयं सहायता समूहों  के लिए माइक्रोफाइनेंस की बढ़ाई गई राशि एवं नए वित्तीय प्रावधानों के बारे में जानकारी दी और कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका में गुणात्मक सुधार लाया जा सकता है ।

रिफॉर्म उत्सव के चरणबद्ध एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारियों ने भी विभिन्न पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में भाग लिया। इसके तहत लक्ष्मीपुर प्रखंड की मटिया पंचायत में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, श्री बलवन्त पाण्डेय तथा बरहट प्रखंड की मलयपुर पंचायत में निदेशक, लेखा, श्री राकेश सिंह उपस्थित रहे।

विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य सहभागी नियोजन के माध्यम से जिले की सभी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है। उप विकास आयुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपनी पंचायत के समग्र विकास में सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित करें।
गरही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 11 मवेशी बरामद, 4 पशु तस्कर गिरफ्तार

जमुई। गरही थाना पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे दो पिकअप वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 मवेशियों को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पिकअप वाहनों पर मवेशियों को अवैध रूप से लादकर ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को पकड़ा और उसमें लदे 11 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मवेशियों को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> जिले खैरा प्रखंड के अमारी पंचायत सरकार भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी जयंती
महात्मा गांधी जयंती पर जिला पदाधिकारी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बच्चों को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश।

जमुई: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों एवं बच्चों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने जीवन, आचरण और व्यवहार में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बच्चों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी जैसे गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला पदाधिकारी ने बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से सदैव दूर रहने तथा तकनीक का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक उद्देश्यों के लिए करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक ज्ञान और शिक्षा का प्रभावी माध्यम है, इसलिए बच्चे इसका उपयोग अध्ययन, ज्ञान-वृद्धि एवं अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए करें। आगे उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके संस्कार, व्यवहार और सोच आने वाले समाज की दिशा तय करेंगे। गांधीजी के आदर्शों से प्रेरित होकर सत्य, अनुशासन, संवेदना को जीवन का आधार बनाना ही राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सबों की भागीदारी जरूरी है। हर नागरिक को पाने गांव और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेड़ारी है
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> दो पिकअप वाहनों से 11 मवेशी बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार
बोकारो से सिकंदरा ले जाए जा रहे थे मवेशी, गुप्त सूचना पर गरही पुलिस ने मिलनीटांड़ के पास की कार्रवाई
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत करंगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज लौटने को मजबूर
<nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई ‘पुलिस दीदी’, स्कूल-कॉलेजों व चौक-चौराहों पर सघन गश्ती