अख्तियारपुर पहुंच पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा
समस्तीपुर। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी उत्तम महतो की पुत्री के साथ हुई निंदनीय एवं दुखद घटना के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले।
#समस्तीपुर #सरायरंजन #अख्तियारपुर #कृष्णकुमारमंटू #न्याय #पीड़ितपरिवार #जनसेवा #बिहार #समस्तीपुरन्यूज #Justice #SamastipurNews