कार का टायर चोरी करने के मामले में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चोरी हुआ टायर बरामद
बिलासपुर। थाना सदर में 19 अगस्त को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक आल्टो कार से ड्राइवर साइड का अगला टायर चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
छानबीन के दौरान CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शुभम पुत्र तेलू राम, निवासी पहलवामा, डाकघर रानीकोटला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया टायर भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से अन्य संभावित चोरियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।