Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

पूरी जानकारी के साथ होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य: डीसी पत्रकारों से रूबरू हुए जिला निर्वाचन अधिकारी भिवानी, 03 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर लोगों को किसी भी प्रकार से भ्रमित होने की जरूरत नही है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। घरों से लोगों के नाम, पते या पता बदलने, मृत्यु आदि दस्तावेजों की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ-साथ मतदाताओं के दावे एवं आपत्ति सुनी जाएंगी और उनका तथ्यों के आधार पर निपटारा किया जाएगा। नागरिकों को मतदाता सूची में अपने पुनरीक्षण के लिए वर्ष 2002 से संबंधित मतदाता सूची की जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे, चाहे वह भारत वर्ष में कहीं का भी निवासी रहा हो। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में आम मतदाता और राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य चल रहा है। एक जून 2026 तक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल आठ लाख 84 हजार 173 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से छह लाख 79 हजार 444 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि दो लाख 4 हजार 729 मतदाताओं की मैपिंग शेष है। जिले में अब तक 76.85 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि 54-लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 82.28 प्रतिशत, 57-भिवानी में 66.20 प्रतिशत, 58-तोशाम में 83.03 प्रतिशत तथा 59-बवानी खेड़ा (अनुसूचित जाति) में 76.92 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य बीएलओ द्वारा पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 941 मतदान स्तर अधिकारियों (बीएलओ) तथा 96 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक सुपरवाइजर के अधीन लगभग 10 मतदान स्तर अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रेशनेलाइजेशन किया जाएगा और 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका 21 जुलाई से 18 सितंबर तक उनका निपटान किया जाएगा। 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों की आयु एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 के बीच अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे बीएलए और बीएलए-2 की नियुक्ति करें ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य त्रुटि रहित व पारदर्शी हो। उन्होंने बताया कि लोहारू में भाजपा और कांग्रेस के 246-246, भिवानी में 227-227, तोशाम में 233-233 तथा बवानी खेड़ा में कांग्रेस के 235 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तियों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने क्षेत्र के मतदान स्तर अधिकारी से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा और नगराधीश अनिल कुमार व जिला निर्वाचन कार्यालय से स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 3, 2026

MORE NEWS

पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का बड़ा बयान #bhiwani #viralvideo #viral #BJP #

पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का बड़ा बयान #bhiwani #viralvideo #viral #BJP #

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

समर कैंप में बिखरे कला के अनूठे रंग : चित्रकार शिव कुमार ने बच्चों को सिखाए चित्रकला के गुर
कला ही जीवन है और यह नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलती है : चित्रकार शिव कुमार
भिवानी, 04 जून : स्थानीय हनुमान ढाणी स्थित भारत शिक्षा सदन में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों को एक अनूठा और प्रेरणादायी अनुभव प्राप्त हुआ। इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि और मार्गदर्शक के रूप में केशव कला विकास एवं अनुसंधान समिति के अध्यक्ष तथा संस्कार भारती हरियाणा के विभाग संयोजक चित्रकार शिव कुमार ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें चित्रकला की गूढ़ बारीकियों से रूबरू कराया और जीवन में रंगों के वास्तविक महत्व को बेहद सरल ढंग से समझाया। कार्यक्रम में करीबन 70 बच्चों ने भाग लिया।
       शिविर के दौरान चित्रकार शिव कुमार ने न केवल मौखिक रूप से बच्चों का मार्गदर्शन किया, बल्कि उन्होंने स्वयं कैनवास पर एक बेहद सुंदर प्राकृतिक चित्र (पेंटिंग) मौके पर ही लाइव बनाकर दिखाया। कलाकार को अपने सामने इतनी सजीवता से रंगों को बिखेरते देख बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों में कला के प्रति एक अभूतपूर्व उत्सुकता देखी गई। इस दौरान बच्चों ने कला के महत्व को गहराई से समझा और भविष्य में कला को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
      बच्चों को संबोधित करते हुए चित्रकार शिव कुमार ने कहा कि आज के इस दुख भरे और तनावपूर्ण जीवन में निराशा के बीच आशा की किरण लाने के लिए कला का बहुत बड़ा महत्व है। सच कहें तो कला ही जीवन है। यह हमें नकारात्मक विचारों से दूर ले जाकर हमारी सोच को सकारात्मकता (पॉजिटिविटी) में बदलने का काम करती है।
    इस मौके पर भारत शिक्षा सदन एवं केशव कला विकास एवं अनुसंधान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से हम अपने अंतर्मन के विचारों को कैनवास पर उतारकर समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के लिए ही हम वॉल पेंटिंग का प्रयोग करते हैं। हमें अपने जीवन में अपनी पसंद की कला को विशेष स्थान देना चाहिए और अपने देश के विकास में अपनी कला की आहुति देकर राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाना चाहिए।
     इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला भारद्वाज, विकास चांवरिया, राजेश शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण व स्टाफ मौजूद रहे। प्रधानाचार्य कमला भारद्वाज ने चित्रकार शिव कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक सत्रों से बच्चों के भीतर छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखरने का सही मंच मिलता है।

समर कैंप में बिखरे कला के अनूठे रंग : चित्रकार शिव कुमार ने बच्चों को सिखाए चित्रकला के गुर कला ही जीवन है और यह नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलती है : चित्रकार शिव कुमार भिवानी, 04 जून : स्थानीय हनुमान ढाणी स्थित भारत शिक्षा सदन में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों को एक अनूठा और प्रेरणादायी अनुभव प्राप्त हुआ। इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि और मार्गदर्शक के रूप में केशव कला विकास एवं अनुसंधान समिति के अध्यक्ष तथा संस्कार भारती हरियाणा के विभाग संयोजक चित्रकार शिव कुमार ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें चित्रकला की गूढ़ बारीकियों से रूबरू कराया और जीवन में रंगों के वास्तविक महत्व को बेहद सरल ढंग से समझाया। कार्यक्रम में करीबन 70 बच्चों ने भाग लिया। शिविर के दौरान चित्रकार शिव कुमार ने न केवल मौखिक रूप से बच्चों का मार्गदर्शन किया, बल्कि उन्होंने स्वयं कैनवास पर एक बेहद सुंदर प्राकृतिक चित्र (पेंटिंग) मौके पर ही लाइव बनाकर दिखाया। कलाकार को अपने सामने इतनी सजीवता से रंगों को बिखेरते देख बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों में कला के प्रति एक अभूतपूर्व उत्सुकता देखी गई। इस दौरान बच्चों ने कला के महत्व को गहराई से समझा और भविष्य में कला को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बच्चों को संबोधित करते हुए चित्रकार शिव कुमार ने कहा कि आज के इस दुख भरे और तनावपूर्ण जीवन में निराशा के बीच आशा की किरण लाने के लिए कला का बहुत बड़ा महत्व है। सच कहें तो कला ही जीवन है। यह हमें नकारात्मक विचारों से दूर ले जाकर हमारी सोच को सकारात्मकता (पॉजिटिविटी) में बदलने का काम करती है। इस मौके पर भारत शिक्षा सदन एवं केशव कला विकास एवं अनुसंधान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से हम अपने अंतर्मन के विचारों को कैनवास पर उतारकर समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के लिए ही हम वॉल पेंटिंग का प्रयोग करते हैं। हमें अपने जीवन में अपनी पसंद की कला को विशेष स्थान देना चाहिए और अपने देश के विकास में अपनी कला की आहुति देकर राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला भारद्वाज, विकास चांवरिया, राजेश शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण व स्टाफ मौजूद रहे। प्रधानाचार्य कमला भारद्वाज ने चित्रकार शिव कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक सत्रों से बच्चों के भीतर छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखरने का सही मंच मिलता है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

पंजाबी समाज के व्यक्ति को रिफ्यूजी और पाकिस्तानी कहकर अपमानित करने के विरोध में भिवानी में निकाला कैंडल मार्च
कब तक सुनेगा रिफ्यूजी और पाकिस्तानी शब्द सुनेगा पंजाबी समाज, सम्मान के लिए बने कड़ा कानून : सुरेश अरोड़ा
सरकार तुरंत रिफ्यूजी रोधी कानून बनाए, अन्यथा प्रदेश स्तर पर होंगे धरना-प्रदर्शन : सुरेश अरोड़ा
भिवानी, 04 जून : देश के विभाजन का दंश झेलकर अपनी कड़ी मेहनत और पुरुषार्थ के बल पर भारत के नवनिर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले पंजाबी समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर अब आगिोश चरम पर पहुंच गया है। बीते दिनो हिसार में पंजाबी समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति विपिन खुराना को रिफ्यूजी और पाकिस्तानी कहकर अपमानित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घृणास्पद कृत्य की चौतरफा निंदा हो रही है और पूरे प्रदेश के पंजाबी नेतृत्व ने एक सुर में सरकार से इस प्रकार की बयानबाजी के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान करने की मांग की है। इसी कड़ी में पंजाबी समुदाय के लोगों ने स्थानीय मदनलाल ढ़ींगड़ा चौक से कैंडल मार्च निकाला।
     इस मौके पर अरोड़ा विकास मंच के नेशनल विस्तारक सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने देश की प्रगति, व्यापार, शिक्षा और खेल जगत में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। आजादी के समय सब कुछ गंवाकर भी इस समाज ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया, बल्कि अपनी मेहनत से खुद को स्थापित किया। इसके बावजूद, कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग समाज को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी कहकर उनके राष्टद्यवाद और सम्मान पर चोट करते हैं, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे।
     सुरेश अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि अरोड़ा विकास मंच इस लड़ाई में पंजाबी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि पंजाबी समाज को अपमानित करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानून नहीं बनाया गया, तो पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे यह मांग पहले भी कई बार उठा चुके है तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपे जा चुके है, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कदम सरकार की तरफ से नहीं उठाया गया।
      अरोड़ा ने कहा कि हिसार में किसी कुंठित मानसिकता के व्यक्ति ने विपिन खुराना को सरेआम रिफ्यूजी और पाकिस्तानी कहा, जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अब पानी सिर के ऊपर से गुजर चुका है। पूरे प्रदेश का पंजाबी समाज अब दलगत राजनीति और पार्टीबाज़ी से ऊपर उठकर एकजुट हो चुका है। सरकार तुरंत रिफ्यूजी रोधी कानून बनाए, अन्यथा हम प्रदेश स्तर पर सामूहिक धरना देने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पंजाबी समाज केवल उसी राजनेता और पार्टी का समर्थन करेगा जो इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा होगा और विधानसभा में उनके अधिकारों व सम्मान की आवाज उठाएगा।

पंजाबी समाज के व्यक्ति को रिफ्यूजी और पाकिस्तानी कहकर अपमानित करने के विरोध में भिवानी में निकाला कैंडल मार्च कब तक सुनेगा रिफ्यूजी और पाकिस्तानी शब्द सुनेगा पंजाबी समाज, सम्मान के लिए बने कड़ा कानून : सुरेश अरोड़ा सरकार तुरंत रिफ्यूजी रोधी कानून बनाए, अन्यथा प्रदेश स्तर पर होंगे धरना-प्रदर्शन : सुरेश अरोड़ा भिवानी, 04 जून : देश के विभाजन का दंश झेलकर अपनी कड़ी मेहनत और पुरुषार्थ के बल पर भारत के नवनिर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले पंजाबी समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर अब आगिोश चरम पर पहुंच गया है। बीते दिनो हिसार में पंजाबी समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति विपिन खुराना को रिफ्यूजी और पाकिस्तानी कहकर अपमानित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घृणास्पद कृत्य की चौतरफा निंदा हो रही है और पूरे प्रदेश के पंजाबी नेतृत्व ने एक सुर में सरकार से इस प्रकार की बयानबाजी के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान करने की मांग की है। इसी कड़ी में पंजाबी समुदाय के लोगों ने स्थानीय मदनलाल ढ़ींगड़ा चौक से कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर अरोड़ा विकास मंच के नेशनल विस्तारक सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने देश की प्रगति, व्यापार, शिक्षा और खेल जगत में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। आजादी के समय सब कुछ गंवाकर भी इस समाज ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया, बल्कि अपनी मेहनत से खुद को स्थापित किया। इसके बावजूद, कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग समाज को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी कहकर उनके राष्टद्यवाद और सम्मान पर चोट करते हैं, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे। सुरेश अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि अरोड़ा विकास मंच इस लड़ाई में पंजाबी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि पंजाबी समाज को अपमानित करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानून नहीं बनाया गया, तो पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे यह मांग पहले भी कई बार उठा चुके है तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपे जा चुके है, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कदम सरकार की तरफ से नहीं उठाया गया। अरोड़ा ने कहा कि हिसार में किसी कुंठित मानसिकता के व्यक्ति ने विपिन खुराना को सरेआम रिफ्यूजी और पाकिस्तानी कहा, जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अब पानी सिर के ऊपर से गुजर चुका है। पूरे प्रदेश का पंजाबी समाज अब दलगत राजनीति और पार्टीबाज़ी से ऊपर उठकर एकजुट हो चुका है। सरकार तुरंत रिफ्यूजी रोधी कानून बनाए, अन्यथा हम प्रदेश स्तर पर सामूहिक धरना देने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पंजाबी समाज केवल उसी राजनेता और पार्टी का समर्थन करेगा जो इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा होगा और विधानसभा में उनके अधिकारों व सम्मान की आवाज उठाएगा।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

मोहाली की प्राइवेट कंपनी में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद प्रेमी ने खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। बता दें कि दोनों का कुछ दिन पहले हुआ था ब्रेकअप, वहीं वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 
#mohalii #CrimeNews #BreakingNews #PunjabCrime #murdercass #mohalimurder #loveaffair #PunjabNews #mohalihorror #MohaliCrime #ShockingCase #CrimeAlert #RelationshipTragedy #viralvideoシ #facebookviral

मोहाली की प्राइवेट कंपनी में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद प्रेमी ने खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। बता दें कि दोनों का कुछ दिन पहले हुआ था ब्रेकअप, वहीं वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। #mohalii #CrimeNews #BreakingNews #PunjabCrime #murdercass #mohalimurder #loveaffair #PunjabNews #mohalihorror #MohaliCrime #ShockingCase #CrimeAlert #RelationshipTragedy #viralvideoシ #facebookviral

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

भिवानी में राज्य पुरस्कार के आवेदनों की उच्च स्तरीय स्तर पर गहन स्क्रूटनी शुरू
भिवानी की प्रतिभाएं चंडीगढ़ में गाड़ेंगी झंडा : पारदर्शी चयन पर रामकिशन शर्मा का विश्वास
असली सेवादारों को मिलेगा हक, फर्जीवाड़ा होगा खत्म : रामकिशन शर्मा
भिवानी, 04 जून : हरियाणा सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राज्य पुरस्कारों के चयन को लेकर जिला प्रशासन भिवानी ने एक अत्यंत सराहनीय और पारदर्शी पहल की है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले दावेदारों के आवेदनों की पात्रता और प्रमाणिकता को जांचने के लिए जिला स्तर पर एक व्यापक और कड़ा अभियान शुरू किया गया है, ताकि केवल वास्तविक जमीनी सेवा करने वाले कर्मठ व्यक्तियों को ही सम्मानित किया जा सके। एडीसी की तरफ से जिला के बालकिशन, भंवरलाल, रामकिशन श्र्माा, सुंदर सिंह, सुरेश कुमार, संतोष, अंकुश, मनफूल सिंह, सुमन के आवेदन की जांच हेतु बुलाया गया था।
      इसी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राप्त हुए सभी राज्य पुरस्कार आवेदनों के दस्तावेजों का गहनता से भौतिक सत्यापन करना था। प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कमेटी द्वारा सभी आवेदकों को उनके मूल दस्तावेजों और साक्ष्यों सहित व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आमंत्रित किया गया था। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल ने प्रत्येक आवेदक के प्रपत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही आवेदकों से उनके द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक अथवा प्रशासनिक कार्यों के संबंध में सीधे प्रश्न पूछे गए, जिससे उनके योगदान के वास्तविक प्रभाव का सटीक आकलन किया जा सके।
      मूल्यांकन प्रक्रिया में सभी आवेदकों के मूल प्रमाण पत्रों, संस्तुति पत्रों और जमीनी रिकॉर्ड्स का मिलान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद कर कार्यों की वास्तविकता को परखा गया। जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पूरी तरह से योग्य और निष्कलंक नामों की सूची ही मुख्य कार्यालय, चंडीगढ़ भेजने का संकल्प लिया गया।
     प्रशासन की इस मुस्तैद और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान (आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त) रामकिशन शर्मा ने गहरा संतोष व्यक्त करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। रामकिशन शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त के कुशल नेतृत्व में जिस गंभीरता और निष्पक्षता के साथ राज्य पुरस्कार के आवेदनों की जांच की गई है, वह वास्तव में सराहनीय है। पूर्व में कई बार ऐसी शिकायतें रहती थीं कि वास्तविक काम करने वाले पीछे छूट जाते हैं, परंतु आज की इस आमने-सामने की साक्षात्कार प्रक्रिया और कड़ी स्क्रूटनी ने यह साबित कर दिया है कि वर्तमान प्रशासन केवल योग्यता और वास्तविक सेवा को ही अधिमान दे रहा है। जब चयन प्रक्रिया इतनी मजबूत होगी, तो पुरस्कार की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।
      उन्होंने आगे कहा कि जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष भिवानी जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सूची मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ भेजी जाती है। इस वर्ष प्रशासन की इस अनूठी और सूक्ष्म जांच प्रणाली से जो नाम छनकर ऊपर आएंगे, वे निश्चित रूप से चंडीगढ़ स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेंगे।

भिवानी में राज्य पुरस्कार के आवेदनों की उच्च स्तरीय स्तर पर गहन स्क्रूटनी शुरू भिवानी की प्रतिभाएं चंडीगढ़ में गाड़ेंगी झंडा : पारदर्शी चयन पर रामकिशन शर्मा का विश्वास असली सेवादारों को मिलेगा हक, फर्जीवाड़ा होगा खत्म : रामकिशन शर्मा भिवानी, 04 जून : हरियाणा सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राज्य पुरस्कारों के चयन को लेकर जिला प्रशासन भिवानी ने एक अत्यंत सराहनीय और पारदर्शी पहल की है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले दावेदारों के आवेदनों की पात्रता और प्रमाणिकता को जांचने के लिए जिला स्तर पर एक व्यापक और कड़ा अभियान शुरू किया गया है, ताकि केवल वास्तविक जमीनी सेवा करने वाले कर्मठ व्यक्तियों को ही सम्मानित किया जा सके। एडीसी की तरफ से जिला के बालकिशन, भंवरलाल, रामकिशन श्र्माा, सुंदर सिंह, सुरेश कुमार, संतोष, अंकुश, मनफूल सिंह, सुमन के आवेदन की जांच हेतु बुलाया गया था। इसी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राप्त हुए सभी राज्य पुरस्कार आवेदनों के दस्तावेजों का गहनता से भौतिक सत्यापन करना था। प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कमेटी द्वारा सभी आवेदकों को उनके मूल दस्तावेजों और साक्ष्यों सहित व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आमंत्रित किया गया था। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल ने प्रत्येक आवेदक के प्रपत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही आवेदकों से उनके द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक अथवा प्रशासनिक कार्यों के संबंध में सीधे प्रश्न पूछे गए, जिससे उनके योगदान के वास्तविक प्रभाव का सटीक आकलन किया जा सके। मूल्यांकन प्रक्रिया में सभी आवेदकों के मूल प्रमाण पत्रों, संस्तुति पत्रों और जमीनी रिकॉर्ड्स का मिलान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद कर कार्यों की वास्तविकता को परखा गया। जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पूरी तरह से योग्य और निष्कलंक नामों की सूची ही मुख्य कार्यालय, चंडीगढ़ भेजने का संकल्प लिया गया। प्रशासन की इस मुस्तैद और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान (आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त) रामकिशन शर्मा ने गहरा संतोष व्यक्त करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। रामकिशन शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त के कुशल नेतृत्व में जिस गंभीरता और निष्पक्षता के साथ राज्य पुरस्कार के आवेदनों की जांच की गई है, वह वास्तव में सराहनीय है। पूर्व में कई बार ऐसी शिकायतें रहती थीं कि वास्तविक काम करने वाले पीछे छूट जाते हैं, परंतु आज की इस आमने-सामने की साक्षात्कार प्रक्रिया और कड़ी स्क्रूटनी ने यह साबित कर दिया है कि वर्तमान प्रशासन केवल योग्यता और वास्तविक सेवा को ही अधिमान दे रहा है। जब चयन प्रक्रिया इतनी मजबूत होगी, तो पुरस्कार की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष भिवानी जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सूची मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ भेजी जाती है। इस वर्ष प्रशासन की इस अनूठी और सूक्ष्म जांच प्रणाली से जो नाम छनकर ऊपर आएंगे, वे निश्चित रूप से चंडीगढ़ स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेंगे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

पूरी जानकारी के साथ होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य: डीसी पत्रकारों से रूबरू हुए जिला निर्वाचन अधिकारी भिवानी, 03 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर लोगों को किसी भी प्रकार से भ्रमित होने की जरूरत नही है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। घरों से लोगों के नाम, पते या पता बदलने, मृत्यु आदि दस्तावेजों की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ-साथ मतदाताओं के दावे एवं आपत्ति सुनी जाएंगी और उनका तथ्यों के आधार पर निपटारा किया जाएगा। नागरिकों को मतदाता सूची में अपने पुनरीक्षण के लिए वर्ष 2002 से संबंधित मतदाता सूची की जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे, चाहे वह भारत वर्ष में कहीं का भी निवासी रहा हो। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में आम मतदाता और राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य चल रहा है। एक जून 2026 तक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल आठ लाख 84 हजार 173 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से छह लाख 79 हजार 444 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि दो लाख 4 हजार 729 मतदाताओं की मैपिंग शेष है। जिले में अब तक 76.85 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि 54-लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 82.28 प्रतिशत, 57-भिवानी में 66.20 प्रतिशत, 58-तोशाम में 83.03 प्रतिशत तथा 59-बवानी खेड़ा (अनुसूचित जाति) में 76.92 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य बीएलओ द्वारा पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 941 मतदान स्तर अधिकारियों (बीएलओ) तथा 96 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक सुपरवाइजर के अधीन लगभग 10 मतदान स्तर अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रेशनेलाइजेशन किया जाएगा और 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका 21 जुलाई से 18 सितंबर तक उनका निपटान किया जाएगा। 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों की आयु एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 के बीच अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे बीएलए और बीएलए-2 की नियुक्ति करें ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य त्रुटि रहित व पारदर्शी हो। उन्होंने बताया कि लोहारू में भाजपा और कांग्रेस के 246-246, भिवानी में 227-227, तोशाम में 233-233 तथा बवानी खेड़ा में कांग्रेस के 235 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तियों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने क्षेत्र के मतदान स्तर अधिकारी से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा और नगराधीश अनिल कुमार व जिला निर्वाचन कार्यालय से स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। - Bhiwani News