
जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी काबू
– इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज तैयार कर 40 लाख रुपये की संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी के मामले में सफलता
फतेहाबाद, 3 जून। इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद ने जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार के तिलक बाजार निवासी दिनेश कुमार पुत्र महेंद्र कुमार तथा हिसार के मकान नंबर 1019, वार्ड नंबर 10-12 क्वार्टर निवासी कुनाल पुत्र रामचंद्र को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रतिया के न्यू टाउन निवासी किरण सिंगला पत्नी सुभाष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके जाली हस्ताक्षर कर 40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया था। उक्त इकरारनामे में 15 लाख रुपये बयाना राशि प्राप्त करना भी दर्शाया गया था, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार उसने न तो कोई इकरारनामा किया था और न ही कोई राशि प्राप्त की थी। इस प्रकार फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया।
शिकायत की जांच उपरांत थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 370 दिनांक 20.12.2022, धारा 420, 465, 467, 468 व 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें काबू कर लिया गया।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini
Uklana, Hissar | Jun 3, 2026