
साइबर जागृति अभियान | SA News Chhattisgarh
महासमुंद | 22-08-2026: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का "साइबर जागृति अभियान" जोरों पर है। इसी कड़ी में 20 अगस्त को तेंदुकोना पुलिस ने स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा के अहम गुर सिखाए।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने डिजिटल सतर्कता बरतने की अपील करते हुए छात्रों को अनजान लिंक्स पर क्लिक न करने, किसी से भी अपना OTP, PIN या बैंक डिटेल साझा न करने और लालच या धमकी भरे ऑनलाइन मैसेज से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। साथ ही, सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैकर्स से बचाने के लिए 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' (2FA) और मजबूत पासवर्ड के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया।
जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के शिक्षकों ने QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दूसरों को भी सतर्क रहने का संदेश दिया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि "डिजिटल सुविधा के साथ डिजिटल जिम्मेदारी भी अपनाएं।" किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या 'राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल' पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। #CyberSecurity #ChhattisgarhPolice #Tendukona #CyberCrime #OnlineFraud #AwarenessCampaign #SANewsChhattisgarh