बागपत: खेकड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, मासूम को छत से फेंकने का आरोप
बागपत के खेकड़ा कस्बे की पट्टी चक्रसेन में शनिवार देर शाम गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी चाँद और गुड्डू ने पहले परिवार के साथ मारपीट की, फिर मकान की छत पर पथराव किया और रवि के बेटे करण को छत से नीचे फेंक दिया।
घटना में मासूम करण के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
गाली-गलौज के विरोध पर हुआ विवाद
परिवार के साथ मारपीट और पथराव का आरोप
मासूम बच्चे को छत से फेंकने का आरोप
बच्चे की हालत गंभीर, दिल्ली में इलाज जारी
दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
#Baghpat #Khekra #BreakingNews #BaghpatNews #UttarPradesh #CrimeNews #HindiNews #PoliceAction
Baghpat, Bagpat | Jul 12, 2026