उत्तर प्रदेश के शामली में दवा व्यवसायी के पुत्र के धर्मांतरण का मामला लगातार गरमाया हुआ है। आयुष मालिक धर्मांतरण केस में पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। इसमें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के मौलानाओं को रडार पर लिया गया है। साथ ही, इस पूरे खेल में शामिल सभी लोगों को निशाने पर लिया गया है। हालांकि, आयुष मालिक उर्फ मोहम्मद अली ने मीडिया के सामने आकर अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन की बात कही है।
इसके बावजूद पुलिस मामले में एक्टिव मोड में है। इसका कारण आयुष मालिक के पिता देवराज मलिक के पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप माना जा रहा है। इस मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, धर्मांतरण के खेल में जुड़े तमाम पक्षों को कार्रवाई के दायरे में लाने की तैयारी चल रही है।
#UttarPradesh #News