
BREAKING NEWS *विकास से कोसों दूर नगला चंद्राम का मजरा जल्हू की मढ़ी, नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण*
*गोंडा:*
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चंद्राम अंतर्गत मजरा जल्हू की मढ़ी के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। गांव में विकास के नाम पर जमीनी हकीकत पूरी तरह शून्य नजर आ रही है। सड़क और संपर्क मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह दूभर हो चुका है।
*गांव तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस, 700 मीटर पहले ही थम जाते हैं पहिए*
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग की बदहाली का आलम यह है कि किसी के बीमार पड़ने पर आपातकालीन एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और करीब 700 मीटर पहले ही रुक जाती है। बारिश के मौसम में जलभराव और कीचड़ के चलते हालात बद से बदतर हो जाते हैं।
*सड़क और पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप*
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य इस गांव तक पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देते हैं। चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले सांसद और विधायक जीतने के बाद गांव की सुध लेने तक नहीं पहुंचे। वहीं ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर हमेशा बजट के अभाव की बात कहकर टाल दिया जाता है। गांव में सड़क के साथ-साथ शुद्ध पेयजल की भी गंभीर समस्या बनी हुई है।
*सड़क निर्माण की उठी मांग*
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पक्की सड़क बनवाने और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में वाहन और एंबुलेंस गांव के भीतर तक आ सकें।
* *मांग करने वाले प्रमुख ग्रामीण:* भूपेंद्र शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, रामवीर, गुड्डा ठकुरेला, दीपक, कान्हा, बबलू, महेंद्र, बॉबी, हरिशंकर आदि। न्यूज़ और विज्ञापन हेतु संपर्क करें -सचिन कुमार ब्यूरो चीफ (अलीगढ) मो - 7505000199 Chief Minister Office Uttar Pradeshकृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Sep 1, 2026