
बिलासपुर:कोट कहलूर में 9.51 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सप्लाई चेन से जुड़ा दूसरा आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। थाना कोट कहलूर में दर्ज एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े दूसरे आरोपी अमनदीप उर्फ दीपू (33) पुत्र राजिन्द्र कुमार, निवासी टोबा, तहसील श्री नयना देवी जी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
मामले में 18 अगस्त को 9.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था और आरोपी गुरिंदर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े अमनदीप उर्फ दीपू को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #BilaspurPolice #KotKahlur #NDPSAct #ChittaSeized #9_51GramChitta #DrugPeddler #DrugSupplyChain #AmandeepUrfDeepu #GurinderSingh #NashaMuktBilaspur #NashaMuktHimachal #HimachalPolice #PoliceAction #CrimeNews #BilaspurNews #HimachalNews