
जिलाधिकारी बांका के निर्देश के आलोक में गठित टिम के द्वारा खेसर पंचायत में एक दर्जन योजनाओं की हुई स्थलीय जांच।
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर पंचायत में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनांतर्गत पंचायत के मुखिया चंपा देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन शाह पंचायत रोजगार सेवक नवीन कुमार सिंहा के द्वारा कराए गए विभिन्न प्रकार की कई योजनाओं में से योजनाओं के खिलाफ में पंचायत के कुछ लोगों के द्वारा योजनाओं में गड़बड़ी करने के विरोध में जिला पदाधिकारी बांका कल लिखित आवेदन देते हुए जांच करने की गुहार लगाई गई थी इसी के आलोक में जिला पदाधिकारी विभाग का अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड के खेसर पंचायत में योजनाओं की जांच करने को लेकर जिला द्वारा एक टीम गठित कर योजनाओं को जांच करने के लिए टीम पहुंची हुई थी टीम में निर्देशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बांका के डायरेक्टर डॉक्टर सतीश प्रसाद ,बि भी राम जी के सहायक अभियंता नीरज कुमार के साथ एक अन्य पदाधिकारी मौजूद थे साथ ही प्रखंड से विभाग से संबंधित पिटीए पुरुषोत्तम कुमार एवं पंचायत रोजगार सेवक नवीन कुमार सिंह जांच टीम के दल के साथ चल रहे थे इस दौरान पूछताछ के क्रम में निदेशक डॉक्टर सतीश कुमार एवं सहायक अभियंता नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी बांका के निर्देश के आलोक मे स्कूल 22 योजनाओं की जांच की जा रही है आज प्रथम बार 12 योजनाओं की अभी स्थलीय जांच की गई है कल शनिवार को भी इस पंचायत में शेष बचे योजनाओं की जांच की स्थलीय जांच की जाएगी इसके बाद सभी योजनाओं के संचिकाओं की जांच की जाएगी सभी प्रकार से जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी बांका को जांच टीम के द्वारा दे दी जाएगी ऐसी टीम के द्वारा अभी कोई स्पष्ट जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है । बताया गया कि सभी योजनाओं का स्थलीय जांच एवं संचिकाओं की जांच करने के बाद ही स्पष्ट बता दी जाएगी।