निर्माण स्थल से मोटर पंप चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
#हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव उनौती में एक निर्माणाधीन प्लॉट से मोटर पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास गुप्ता पुत्र चौधरी गुप्ता ने इस संबंध में 21 जून को थाना टड़ियावां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, उनका प्लॉट मुनीर की चक्की के सामने स्थित है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि 20 जून की रात अज्ञात चोर नल में लगी मोटर पंप चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां से अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026