छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक विकास प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग की प्रमुख योजनाओं, सेवाओं और महिला एवं बाल कल्याण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों को दी गई।
प्रदर्शनी में 'सशक्त महिला, सुरक्षित बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़' के संकल्प को केंद्र में रखते हुए महिला सशक्तिकरण, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और संरक्षण के लिए संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जा रही सेवाओं तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
#dhamtari
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh