बागपत में भीषण सड़क हादसा, इलाज के दौरान युवक की मौत
बागपत, उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला और बच्चा भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
➡️ महिला और बच्चे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
➡️ हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पेड़ से जा टकराई।
➡️ कार के अंदर से बीयर की केन मिलने की बात सामने आई है।
➡️ घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
➡️ पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
➡️ हादसा बागपत कोतवाली क्षेत्र में अहेड़ा रेलवे फाटक के पास हुआ।
मृतक युवक की पहचान और हादसे की पूरी वजह की जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
Baghpat Police
#Baghpat #BaghpatNews #UPNews #RoadAccident #BreakingNews #बागपत #सड़कहादसा
Baghpat, Bagpat | Aug 23, 2026