हरीश द्विवेदी को 1,00,994 वोट से हराया था, अब फिर चर्चा में राम प्रसाद चौधरी
बस्ती। बस्ती की सियासत में सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। भाजपा नेता मनीष मिश्रा की ओर से सांसद को चुनाव में बड़े अंतर से हराने का दावा किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बयान का वीडियो सामने आने के बाद राम प्रसाद चौधरी के समर्थक भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को 5,27,005 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 4,26,011 वोट मिले थे। राम प्रसाद चौधरी ने हरीश द्विवेदी को 1,00,994 वोटों के अंतर से हराया था। अब आगामी सियासी समीकरणों को लेकर बस्ती में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
#बस्ती #रामप्रसादचौधरी #हरीशद्विवेदी #बस्तीलोकसभा #समाजवादीपार्टी #भाजपा #निर्मलअपडेट्स #बस्तीकीसियासत #उत्तरप्रदेश #राजनीति #TheNirmalUpdates
Basti, Basti | Sep 22, 2026