
मध्यरात्रि में पुलिस का शिकंजा: 340 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार"
शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.75 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और वाहन जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ डिंडौरी पुलिस का सख्त अभियान जारी
डिंडौरी जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.75 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर अजय तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक केवल सिंह परते द्वारा गठित विशेष टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 2 जून की मध्यरात्रि को डिंडौरी से ग्राम सारसताल की ओर जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की।
पुलिस ने कृष्ण कुमार उर्फ छोटा ठाकुर निवासी डिंडौरी, रिंकू उर्फ डॉन उर्फ नरेश कछवाहा निवासी शाहपुर तथा दुर्गेश वंशकार निवासी शाहपुर को पकड़कर उनके कब्जे से 7 कार्टून में भरी 340 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 61.2 लीटर तथा अनुमानित कीमत 47 हजार 600 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 28 हजार रुपये है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1 लाख 75 हजार 600 रुपये मूल्य की मसरूका जप्त की है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहपुर में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते, उप निरीक्षक रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान, आरक्षक दीपक धुर्वे, रोहित, कमलेश, अंकित मरावी, महिला आरक्षक पल्लवी पाराशर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#DindoriPolice #ShahpurPolice #AntiLiquorDrive #CrimeNews #Dindori #MPPolice #IllegalLiquor #PoliceAction #AshishKhare #LawAndOrder #MadhyaPradesh #BreakingNews #Shahpur #CrimeControl #PublicSafety #ViralNews #LatestNews #NashaMuktAbhiyan #PoliceSuccess #DindoriNews