
अकबरपुर की बेटी शिरीन नाज़ बनीं DSP, क्षेत्र में खुशी की लहर
रोहतास। नगर पंचायत अकबरपुर की बेटी शिरीन नाज़ ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 259वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से अकबरपुर सहित पूरे रोहतास जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। शिरीन नाज़ की उपलब्धि को क्षेत्र के लोग बेटियों की शिक्षा, मेहनत और लगन की बड़ी मिसाल मान रहे हैं। छोटे शहर से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाली शिरीन ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता से युवाओं, विशेषकर छात्राओं को नई प्रेरणा मिली है।
परिजनों और शुभचिंतकों ने शिरीन नाज़ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का सम्मान है। शिरीन नाज़ की सफलता ने अकबरपुर का गौरव बढ़ाया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिखा है। बेटियां बोझ नहीं, समाज का गौरव होती हैं" — शिरीन नाज़ की यह सफलता इस संदेश को और मजबूत करती है। 🎉👮♀️🌹