Gurugram Factory Accident: साथी को बचाने उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस बनी काल
गुरुग्राम के सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया में JNJ Electronics Ltd कंपनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ था. अंडरग्राउंड पेंट टैंक की सफाई के दौरान एक कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया. उसे बचाने के लिए तीन अन्य मजदूर टैंक में उतर गए, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए. इस हादसे में राज कुमार, रिंकू और नन्हे की मौत हो गई, जबकि बिनेश कुमार की जान बच गई. आरोप है कि मजदूरों को टैंक में उतरते समय ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क और जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे. पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था.
#Gurugram #GurgaonNews #HaryanaNews #FactoryAccident #GurugramAccident #JNJElectronics #ChemicalTank #PoisonousGas #WorkersDeath #IndustrialAccident