
पलछीन ने जीता राज्य स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण पदक आंचल पांडेय ने जीता रजत पदक
लक्ष्मण उस्ताद अर्जुन उस्ताद अखाड़े की पहलवान पलछीन जाट ने राज्य स्तरीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता अंडर 19 मे 59 किलो वजन भार वर्ग में उदयपुर की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया साथ ही अखाड़े की आंचल पांडेय ने अंडर 17 के 46 किलो वजन भार वर्ग में खेलते हुए रजत पदक प्राप्त किया अखाड़े के संचालक डॉ.हरीश राजोरा वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक भारती खेल प्राधिकरण ने बताया कि यह प्रतियोगिता डिग राजस्थान नगर के में आयोजित हो रही है पलछीन एवं आंचल का उदयपुर आने पर कुश्ती संघ की ओर से स्वागत किया जाएगा शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक महेंद्र राजोरा ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी एवं राष्ट्रीय स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी इस अवसर पर पलछीन व आंचल को उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ एवं सचिव दीपक राजोरा कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचान मनोहर चौधरी राजेंद्र सिंह भाटी प्रहलाद चौहान देवेंद्र साहू महेंद्र राजोरा गौरी शंकर वसीटा यशवंत चौधरी प्रांजल रावल नकुल कटारा अजय मोदी रवि चौहान अहद अहमद ने अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की पलछीन व आंचल का उदयपुर आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा
यह जानकारी अखाड़े के संचालक डॉ.हरीश राजोरा ने दी