
बाजार न्यूज
नगर निगम काशीपुर में नामित पार्षद बने आकाश कांबोज
यशपाल राजहंस ने आकाश कांबोज को दी बधाई, नामित पार्षद बनने पर जताई खुशी
काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश कांबोज को नगर निगम काशीपुर में नामित पार्षद बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। नामित पार्षद बनने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस ने भी आकाश कांबोज को नामित पार्षद बनने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश कांबोज संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने आकाश कांबोज पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।
समर्थकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं निरंतर सफलता की मंगलकामना करते हुए कहा कि आकाश कांबोज जनसेवा, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।