मेडिकल कॉलेज उरई में एम्बुलेंस वाहनों के खिलाफ सघन अभियान, एक का चालान और दो वाहन निरुद्ध
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 01 अक्टूबर 2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जालौन राजेश कुमार ने प्रवर्तन दल के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में एम्बुलेंस वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक एम्बुलेंस वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध नहीं पाए जाने पर चालान किया गया। वहीं, दो एम्बुलेंस वाहनों के चालकों द्वारा वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए उन्हें निरुद्ध कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि वाहनों के दस्तावेजों और नियमों के अनुपालन की जांच के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#boldobharat #dmjalaun #jalaun #jalaunpolice #arto
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026