Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

पानीपत पुलिस 04 अगस्त 2026 *बापौली मंडी में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 04 अगस्त ( ) सीआईए थ्री पुलिस ने बापौली मंडी में बकरी चरा रहे गांव निवासी इरफान पर फायरिंग करने के चार आरोपियों को सोमवार देर शाम सनौली यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बापौली निवासी मैनपाल उर्फ मैना, सन्नी, सचिन व दीपांशु उर्फ बुल्ला के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी मैनपाल ने पुलिस को बताया उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया करीब 4 माह पहले उसकी इरफान के साथ कहासुनी हो गई थी। इरफान ने उसे चाकू से चोट मारी थी। बाद में उनका समझौता हो गया था, लेकिन वह इस बात की मन में रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उसने 1 अगस्त को अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर बापौली मंडी में इरफान पर फायरिंग कर हमला किया। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक व अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेगी। *यह है मामला;* थाना बापौली में सैनी कॉलोनी बापौली निवासी इरफान पुत्र दीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 1 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे वह अपने भाई एहसान के साथ अनाज मंडी बापौली में नए शेड के पास बकरियां चरा रहा था। उसका भाई एहसान उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर था और वह बैठकर बकरियों की निगरानी कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार चार युवक वहां आए। उनमें गांव निवासी दो लड़के सन्नी पुत्र कल्याण व मैनपाल उर्फ मेना पुत्र मोहर सिंह थे। आरोपियों ने पहले बाइक से टक्कर मारी और इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर देशी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। आरोपी सन्नी ने उसके दाहिने कंधे के नीचे गोली मारी। गोली लगते ही वह शोर मचाते हुए अपने घर की ओर भागा और कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। उसका भाई एहसान तथा अन्य परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पानीपत लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसकी हालत को देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसको रविंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत में इरफान ने बताया उसे शक है कि उक्त चार आरोपियों के अलावा तीन अन्य युवक भी दूसरी बाइक पर उनके साथ हो सकते हैं। थाना बापौली में नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Israna, Panipat | Aug 4, 2026

MORE NEWS

एनसी मेडिकल कॉलेज में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हटाने का नोटिस, सुरक्षा व्यवस्था बदलने की तैयारी

एमबीबीएस छात्रों पर जानलेवा हमले के बाद जागा प्रबंधन समिता ने लिया निणर्य
इसराना:
रोहतक-नेशनल हाईवे स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस छात्रों पर हुए जानलेवा हमले ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है, वहीं अब कॉलेज प्रबंधन भी दबाव में नजर आ रहा है। प्रबंधन समिति ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं पूर्व डीएसपी ओमप्रकाश शर्मा को हटाने तथा पूरे सुरक्षा तंत्र में बदलाव करने संबंधी नोटिस जारी किया है। इससे साफ है कि प्रबंधन ने भी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को नाकाफी माना है। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर और हॉस्टल में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह नए सिरे से लागू करने की तैयारी की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि यदि पहले ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त होती तो हॉस्टल के भीतर इतनी बड़ी वारदात नहीं होती और दो छात्रों की जान जोखिम में नहीं पड़ती।
हमले में गंभीर रूप से घायल एमबीबीएस छात्र अंकुर का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल छात्र विवेक कुमार का इलाज एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
घटना के पांच दिन बाद भी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। छात्रों का कहना है कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों आरोपितों पर कार्रवाई करने में सुस्ती बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि पांच दिन पहले कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र विवेक कुमार पर कॉलेज से पासआउट हो चुके कुछ युवकों और उनके साथियों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया था। आरोप है कि हॉस्टल के वाशरूम के बाहर आधा दर्जन हमलावरों ने विवेक के सिर पर बोतल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एमबीबीएस छात्र अंकुर को भी वाहन से टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रबंधन समिति के चेयरमैन भुषण गुप्ता ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर चीप सिक्कोरिटी ओफिसर सहित संपूर्ण पुरानी सिक्कोरिटी बदलने के लिए ऐजेंसी  को नोटिस भेज दिया गया है। काँलेज की तरफ से पुलिस को शिकायत इसलिए नही दी गई थी, क्योंकि घायलों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। 15 दिन के अंदर काँलेज परिसर मे दुसरी सिक्कोरिटी ऐंजीसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सभालेगी।

एनसी मेडिकल कॉलेज में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हटाने का नोटिस, सुरक्षा व्यवस्था बदलने की तैयारी एमबीबीएस छात्रों पर जानलेवा हमले के बाद जागा प्रबंधन समिता ने लिया निणर्य इसराना: रोहतक-नेशनल हाईवे स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस छात्रों पर हुए जानलेवा हमले ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है, वहीं अब कॉलेज प्रबंधन भी दबाव में नजर आ रहा है। प्रबंधन समिति ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं पूर्व डीएसपी ओमप्रकाश शर्मा को हटाने तथा पूरे सुरक्षा तंत्र में बदलाव करने संबंधी नोटिस जारी किया है। इससे साफ है कि प्रबंधन ने भी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को नाकाफी माना है। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर और हॉस्टल में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह नए सिरे से लागू करने की तैयारी की जा रही है। छात्रों का आरोप है कि यदि पहले ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त होती तो हॉस्टल के भीतर इतनी बड़ी वारदात नहीं होती और दो छात्रों की जान जोखिम में नहीं पड़ती। हमले में गंभीर रूप से घायल एमबीबीएस छात्र अंकुर का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल छात्र विवेक कुमार का इलाज एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। घटना के पांच दिन बाद भी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। छात्रों का कहना है कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों आरोपितों पर कार्रवाई करने में सुस्ती बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि पांच दिन पहले कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र विवेक कुमार पर कॉलेज से पासआउट हो चुके कुछ युवकों और उनके साथियों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया था। आरोप है कि हॉस्टल के वाशरूम के बाहर आधा दर्जन हमलावरों ने विवेक के सिर पर बोतल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एमबीबीएस छात्र अंकुर को भी वाहन से टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रबंधन समिति के चेयरमैन भुषण गुप्ता ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर चीप सिक्कोरिटी ओफिसर सहित संपूर्ण पुरानी सिक्कोरिटी बदलने के लिए ऐजेंसी को नोटिस भेज दिया गया है। काँलेज की तरफ से पुलिस को शिकायत इसलिए नही दी गई थी, क्योंकि घायलों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। 15 दिन के अंदर काँलेज परिसर मे दुसरी सिक्कोरिटी ऐंजीसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सभालेगी।

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

बिजली निगम कार्यालय इसराना मे दुसरी दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी, क्या है कारण जानिए

बिजली निगम कार्यालय इसराना मे दुसरी दिन भी विरोध प्रर्दशन जारी, क्या है कारण जानिए

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

पानीपत के NC  मेडिकल कॉलेज मामला: चार दिन बाद मे हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

पानीपत के NC मेडिकल कॉलेज मामला: चार दिन बाद मे हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Israna, Panipat | Aug 7, 2026

चरखी दादरी मे पुलिस स्टेशन के बाहर एक स्कापियो पर 3 बदमाशों ने आंधा धुन की फारिंग, पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाश हुए फरार....

चरखी दादरी मे पुलिस स्टेशन के बाहर एक स्कापियो पर 3 बदमाशों ने आंधा धुन की फारिंग, पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाश हुए फरार....

Israna, Panipat | Aug 6, 2026

विकास की गति नहीं रुकेगी, हर क्षेत्र तक पहुंचेगी सुविधाएं: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

23 करोड़ की विकास सौगात, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बदली पानीपत ग्रामीण की तस्वीर

घोषणाएं नहीं, धरातल पर विकास हमारी पहचान

पानीपत ग्रामीण में विकास का बड़ा अभियान, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश

पानीपत, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। प्रदेश का कोई भी गांव, वार्ड या शहर विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता के प्रत्येक रुपये का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को बेहतर सड़कें, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और मजबूत शहरी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। यह बात हरियाणा  के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कही। स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं एवं जोरदार जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।
   कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
   शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-25 पार्ट-2 से की, जहां उन्होंने एचएसआईआईडीसी द्वारा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी (कंक्रीट) सड़कों का लोकार्पण किया। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई कंक्रीट सड़कों के निर्माण से इस समस्या का स्थाई समाधान हुआ है। 

   शिक्षा मंत्री ने वार्ड नंबर-26  काबड़ी कच्चा फाटक से जैन चौक तक बनने वाली लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत की आरसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया।
  शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
मंत्री ने बाबरपुर मंडी स्थित फुटपाथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक एवं आकर्षक फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
   इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं। 
  उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी ढांचा किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला होते हैं।
  इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा परिवहन व्यवस्था
अधिक सुगम होगी।
  इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, जॉइंट कमिश्नर मन्नी त्यागी, पार्षद बिट्टू प्रजापति, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद कुसुम भट्ट, डॉ. राजबीर आर्य, कपिल राणा, राजपाल हरिनगर, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह व गुरदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विकास की गति नहीं रुकेगी, हर क्षेत्र तक पहुंचेगी सुविधाएं: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा 23 करोड़ की विकास सौगात, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बदली पानीपत ग्रामीण की तस्वीर घोषणाएं नहीं, धरातल पर विकास हमारी पहचान पानीपत ग्रामीण में विकास का बड़ा अभियान, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश पानीपत, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार विकास को राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। प्रदेश का कोई भी गांव, वार्ड या शहर विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता के प्रत्येक रुपये का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को बेहतर सड़कें, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और मजबूत शहरी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। यह बात हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कही। स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं एवं जोरदार जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-25 पार्ट-2 से की, जहां उन्होंने एचएसआईआईडीसी द्वारा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी (कंक्रीट) सड़कों का लोकार्पण किया। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कारण उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई कंक्रीट सड़कों के निर्माण से इस समस्या का स्थाई समाधान हुआ है। शिक्षा मंत्री ने वार्ड नंबर-26 काबड़ी कच्चा फाटक से जैन चौक तक बनने वाली लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत की आरसीसी सड़क का शिलान्यास भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। मंत्री ने बाबरपुर मंडी स्थित फुटपाथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक एवं आकर्षक फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सुव्यवस्थित शहरी ढांचा किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला होते हैं। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, जॉइंट कमिश्नर मन्नी त्यागी, पार्षद बिट्टू प्रजापति, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद कुसुम भट्ट, डॉ. राजबीर आर्य, कपिल राणा, राजपाल हरिनगर, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह व गुरदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Israna, Panipat | Aug 6, 2026

पानीपत पुलिस 04 अगस्त 2026 *बापौली मंडी में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 04 अगस्त ( ) सीआईए थ्री पुलिस ने बापौली मंडी में बकरी चरा रहे गांव निवासी इरफान पर फायरिंग करने के चार आरोपियों को सोमवार देर शाम सनौली यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बापौली निवासी मैनपाल उर्फ मैना, सन्नी, सचिन व दीपांशु उर्फ बुल्ला के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी मैनपाल ने पुलिस को बताया उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया करीब 4 माह पहले उसकी इरफान के साथ कहासुनी हो गई थी। इरफान ने उसे चाकू से चोट मारी थी। बाद में उनका समझौता हो गया था, लेकिन वह इस बात की मन में रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उसने 1 अगस्त को अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर बापौली मंडी में इरफान पर फायरिंग कर हमला किया। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक व अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेगी। *यह है मामला;* थाना बापौली में सैनी कॉलोनी बापौली निवासी इरफान पुत्र दीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 1 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे वह अपने भाई एहसान के साथ अनाज मंडी बापौली में नए शेड के पास बकरियां चरा रहा था। उसका भाई एहसान उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर था और वह बैठकर बकरियों की निगरानी कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार चार युवक वहां आए। उनमें गांव निवासी दो लड़के सन्नी पुत्र कल्याण व मैनपाल उर्फ मेना पुत्र मोहर सिंह थे। आरोपियों ने पहले बाइक से टक्कर मारी और इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर देशी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। आरोपी सन्नी ने उसके दाहिने कंधे के नीचे गोली मारी। गोली लगते ही वह शोर मचाते हुए अपने घर की ओर भागा और कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। उसका भाई एहसान तथा अन्य परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पानीपत लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसकी हालत को देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसको रविंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत में इरफान ने बताया उसे शक है कि उक्त चार आरोपियों के अलावा तीन अन्य युवक भी दूसरी बाइक पर उनके साथ हो सकते हैं। थाना बापौली में नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। - Israna News