'महंगा पड़ेगा देश का अपमान', न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे के अनादर पर भड़के रिजिजू।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रदर्शन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले प्रदर्शनकारियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोगों को आरएसएस, बीजेपी या सरकार की आलोचना करने की आजादी है लेकिन देश और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बहुत महंगा पड़ेगा।
यह विरोध प्रदर्शन शनिवार (29 अगस्त) को हुआ जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन (सार्वभौमिक एकता समारोह) को संबोधित करने वाले थे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए दिखाया गया है।