
अप्सरा को भाड़े पर लाकर दरोगा बाबू करते थे आम लोगों का चरित्र हनन - नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने कर दिया सस्पेंड
नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। एक ट्रक चालक की शिकायत पर जांच हुई तो गश्ती दल द्वारा अवैध वसूली का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है।
रिपोर्ट:
15 जून 2026 को ट्रक चालक सुरेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 14 जून की रात करीब 11:30 बजे रंगरा थाना के गश्ती दल ने उससे जबरन 18 हजार रुपये की अवैध वसूली की।
शिकायत मिलते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल निरीक्षक से तत्काल जांच कराई। जांच में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए।
जांच रिपोर्ट के आधार पर गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं गृहरक्षक अंजनी कुमार चौधरी, मिथुन कुमार सिंह और रंजीत कुमार राय को छह माह के लिए कर्तव्य से वंचित कर दिया गया है। इसके अलावा संविदा चालक सौरभ कुमार की सेवा भी समाप्त कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।