Public App Logo
*सुसंस्कार शिक्षा निकेतन, में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई "तिरंगा यात्रा"* तेघरा संवाददाता मुकेश कुमार _देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों ने गाए वंदे मातरम के गीत_ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुसंस्कार शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को भव्य "तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक *डॉ. रणधीर कुमार* के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के जयघोष "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "इंकलाब जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ.रणधीर कुमार ने कहा कि _"तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जगाना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे, इसलिए उन्हें संस्कार और राष्ट्रप्रेम दोनों देने जरूरी हैं।"_ उन्होंने आगे कहा कि सुसंस्कार शिक्षा निकेतन हमेशा से ही शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और देशसेवा को प्राथमिकता देता आया है। ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, एकता और गर्व की भावनापैदा करते हैं कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। पूरे विद्यालय को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था। और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। - Dandari News